Skip to main content

आईशोलेसन

अब ये घर अखर रहा है
मुझे अंदर ही अंदर बदल रहा है
इसकी दीवारें अब जैसे अनंत सी लगती है
सीढियां एक खाई सी
खिड़कियां कुछ उम्मीदों की रौशनी लेकर आती है
ये बिस्तर एक सहारे सा टिका पड़ा है
बेचैन व कैद सा पड़ा हूँ मैं जिसपर
सुकून हुआ करता था जहाँ हर पल
वो पल भी जैसे बिखर रहा है
मैं रातों में करवटे बदल रहा
दिन के उजाले में खुद को व्यतीत होते देख रहा
आपाधापी में व सपनों की उड़ान लिए कही दूर निकल आया हूँ
आज मंजिल के राह पर अकेले बैठा हूँ 
अब गांव का घर याद कर रहा हूँ
यहाँ समय कट रहा
पर ये बंद घर जैसे मुझे काटने को दौड़ रहा
दरवाज़े के बाहर कुछ इंसान भी है
जिनके लिए अब अछूत सा हूँ मैं
आज हालात मेरे बदले है
पर स्वभाव व व्यवहार उनका बदल रहा।।

#आईशोलेसन

Comments